प्रेमी के साथ थी लड़की तभी पड़ गई पिता की नजर, फिर जो हुआ बार-बार देखेंगे, Viral हुआ VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 15, 2024, 10:10 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा है। इसमें दोनों ने बस स्टैंड पर एक-दूसरे को गले लगा रखा है कि तभी लड़की के पिता वहां पहुंच गए। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा इसकी कल्पना की जा सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी के साथ बस स्टैंड पर थी लड़की
  • तभी कार में बैठे पिता ने देख लिया
  • फ्रेम में फिर जो हुआ बार-बार देखेंगे

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक प्रेमी जोड़े से जुड़ा वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें प्रेमी-प्रेमिका दोनों के साथ हैं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया हुआ है। मगर अगले दस मिनट में दोनों के साथ हुआ इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। दरअसल जब दोनों एक-दूसरे की बांहों में थे तब लड़की के पिता के नजर पड़ गई। इसके बाद पिता ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ जो किया सबकुछ कैमरे में कैद हो गया। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Funny Video Today

बस स्टैंड पर प्रेमी के साथ खड़ी थी बेटी और पिता ने देख लिया। (Photo/X.com)

प्रेमी के साथ खड़ी थी लड़की

वायरल हो रहे करीब एक मिनट के वीडियो में देखेंगे कि लड़की और उसका प्रेमी दोनों के साथ हैं। दोनों सड़क किनारे बस स्टैंड पर खड़े हैं और एक-दूसरे को गले लगा रखा है। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा देखने लायक है। दरअसल जिस समय दोनों एक-दूसरे की बांहों में हाथ डाले खड़े थे तभी लड़की के पिता की नजर पड़ गई। दरअसल कार में बैठे पिता सड़क से गुजर रहे थे कि उन्होंने अपनी बेटी को देख लिया। बेटी को किसी अनजान लड़के के साथ देख उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पिता तुरंत गाड़ी से नीचे उतरे और अपनी बेटी के पास पहुंचे।

End of Feed