पिता हो तो ऐसा...पढ़ाई के लिए बेटे को कंधे पर बिठाकर उफनती नदी को किया पार, देखें Viral Video

Viral Video: बिहार के बगहा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक पिता अपने कंधे पर बेटे को बिठाकर नदी पार कर रहा था। इस नजारे को देखकर हर कोई हौरान रह गया।

Viral Video: देश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश (Flood Video) हो रही है। कुछ जगहों पर तो इतनी बारिश हुई है कि बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लिहाजा, उन जगहों पर जीवन-यापन पूरी तरह से प्रभावित है। इतना ही नहीं कई जगहों पर तो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इसके अलावा बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बिहार के बगहा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है,जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक पिता ने बेटे की पढ़ाई के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है।

viral video

बेटे की पढ़ाई के लिए खतरे से खेल गया पिता (तस्वीर साभार- @bihar_youth_congress)

End of Feed