उज्जैन में सनी देओल की दीवानगी! बाइक और ट्रैक्टर रैली निकालकर JAAT देखने पहुंचे 400 युवा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Apr 18, 2025, 12:38 PM IST

सोशल मीडिया पर इस रैली की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग सनी देओल के दमदार अभिनय और जाट समुदाय के गौरव को दर्शाने वाली इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

उज्जैन में सनी देओल के फैंस ने उनकी नई फिल्म 'जाट' को लेकर ऐसा जोश दिखाया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। बकानिया गांव के राकेश जाट ने अपने 400 साथियों के साथ 15 ट्रैक्टर, 12 फोर-व्हीलर और 40 मोटरसाइकिल की भव्य रैली निकाली। डीजे की धुन पर थिरकते हुए यह काफिला नानाखेड़ा के पीवीआर कॉसमॉस मॉल पहुंचा। यहां सभी ने 'जाट' फिल्म का लुत्फ उठाया। यह नजारा इतना अनोखा था कि शहरवासी भी हैरान रह गए और तारीफों के पुल बांधने लगे।

Ujjain News

उज्जैन में सनी देओल के फैंस ने जाट फिल्म देखने के लिए ऐसा तरीका जो अपनाया छा गया है।

स्वाभिमान की कहानी

सनी देओल की यह फिल्म जाट समुदाय के स्वाभिमान और संघर्ष की कहानी बयान करती है, जिसने युवाओं में अलग ही उत्साह भरा। बता दें राकेश के परिवार में सनी देओल के प्रति दीवानगी पुरानी है। उनके नाना स्व. लक्ष्मीनारायण जाट, जिन्हें 'गदर सेठ' कहा जाता था, 2001 में 'गदर' के लिए गांव में टीवी और वीसीआर लगवाकर सबको फिल्म दिखाते थे।

End of Feed