Viral Video: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी पड़ी भारी, खंभे से टकराने से बाल-बाल बचा परिवार

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा एक परिवार प्लेटफॉर्म के खंभे से टकराने से बाल-बाल बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रेन का सफर आमतौर पर आरामदायक माना जाता है, लेकिन यात्रा के दौरान की गई छोटी सी लापरवाही कभी-कभी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें एक परिवार चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान परिवार के सदस्य प्लेटफॉर्म के किनारे लगे खंभे से टकराने से बाल-बाल बच जाते हैं।

family tries to get off moving train viral video

ट्रेन से उतरने की जल्दी में खतरे में पड़ी परिवार की जान (X/@Ayesha786Majid)

Viral Video ने उड़ाए होश

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @Ayesha786Majid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, यह घटना उस समय सामने आई जब परिवार ट्रेन से यात्रा कर रहा था। वीडियो करीब 35 सेकंड का है और इसमें पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन स्टेशन से धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इसी दौरान परिवार के कुछ सदस्य ट्रेन से उतरने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। एक व्यक्ति सफेद शर्ट में दूसरे लोगों को संभालते हुए उन्हें ट्रेन से नीचे उतारने की कोशिश करता दिखाई देता है।

End of Feed