Viral Video: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश (Rain Video) का सिलसिला जारी है। कुछ जगहों पर तो बाढ़ जैसे हालत हैं। आलम ये है कि भारी बारिश के कारण जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ है जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया पर भी बारिश और बाढ़ को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी देखने को मिले हैं, जो दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पति-पत्नी की इंसानियत पर लोग फिदा हुए हैं। क्योंकि, बारिश में दोनों ने जिस तरह कुत्ता और उसके बच्चे का रेस्क्यू किया, उसने सबका दिल जीत लिया है।
कुत्ते और उसके बच्चे का रेस्क्यू (तस्वीर साभार- @reeethuuuuuu)
ये भी पढ़ें - Viral Video: पहले पीठ पर उठाया बाइक और फिर उस पर बैठ गए लोग, नजारा देख आंखें चौंधिया जाएगी
कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कुछ लोग इस धर्म को निभाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई वीडियो देखे होंगे या उसके बारे में सुना होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक परिवार बारिश में कुत्ते और उसके बच्चे का रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर ला रहे हैं। बताया जा रहा है दिल को छू लेने वाला यह नजारा चेन्नई का है, जहां कई दिनों से बारिश हो रही है। इस बारिश में एक कुत्ता और उसके बच्चे भी फंस गए। फिर एक परिवार ने जो किया उसने इंसानियत की मिसाल कायम कर दी। देखें वीडियो...
परिवार बना फरिश्ता
इस भावुक वीडियो ने आपका दिल भी जरूर छू लिया होगा। आलम ये है कि इस क्यूट वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'reeethuuuuuu' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख 81 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। कुछ का कहना है कि इस परिवार को सैल्यूट। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
