Knowledge Facts: एस्केलेटर के दोनों साइड ये ब्रश क्यों लगे होते हैं? आप इससे करते होंगे अपने जूते साफ लेकिन नहीं जानते होंगे इनका असली काम

एस्केलेटर के किनारों पर लगे ब्रश का क्या काम होता है? यूं तो आप इससे अपने जूते साफ करते होंगे मगर शायद ही आपको इसका सही काम पता होगा। जानिए इनका असली मकसद क्या है?

Knowledge Facts: आपने एस्केलेटर्स को सार्वजनिक जगहों पर जरूर देखा होगा। मॉल, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य कई जगहों पर आपने ऊपर चढ़ने और नीचे उतरने के लिए एस्केलेटर्स का इस्तेमाल जरूर किया होगा। इसके होने से लोगों को बहुत सुविधा होती है। ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने से लोग थक जाते हैं इसलिए ये एस्केलेटर्स लोगों के पैरों को आराम देने के लिए लगाए जाते हैं। अगर आपने कभी इन एस्केलेटर्स का इस्तेमाल किया होगा तो आपने यह एक चीज जरूर गौर की होगी कि एस्केलेटर के दोनों तरफ ब्रश लग होते हैं। ये ब्रश क्यों लगे होते हैं, क्या आपने कभी इस बारे में पहले कभी सोचा है?

Knowledge Facts about escalator side brushes purpose

एस्केलेटर के दोनों तरफ ये ब्रश क्यों लगे होते हैं (Image Credit - iStock)

जरूर करते होंगे एस्केलेटर का इस्तेमाल (Image Credit - iStock)

शायद ही जानते होंगे आप

आपमें से कई लोग उन ब्रश से अपने जूते साफ करते होंगे और कई लोगों को तो यही लगता है कि शायद इन्हें जूते-चप्पल ही साफ करने के लिए लगाया गया है। मगर आपसे बता दें कि एस्केलेटर के दोनों तरफ लगे ये ब्रश किसी और काम के लिए होते हैं। इनका काम जूते साफ करना बिल्कुल नहीं हैं। शायद ही आपमें से किसी को इन एस्केलेटर्स के दोनों तरफ लगे ब्रश का असली काम पता होगा, अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इनका असली काम क्या है?

एस्केलेटर के दोनों तरफ ये ब्रश क्यों लगे होते हैं (Image Credit - iStock)

क्यों होते हैं ये ब्रश?

दरअसल, एस्केलेटर के दोनों तरफ लगे ब्रश लोगों के कपड़े, जूते या बैग फंसने से रोकते हैं। ये ब्रश लोगों को एस्केलेटर के किनारों से दूर रखने का भी काम करते हैं। यानी कि इन ब्रश को इसलिए लगाया जाता है ताकि आपके कपड़े, बैग या फिर जूते के फीते एस्केलेटर के किनारे ना फंसे। एस्केलेटर (Escalator) के स्टेप्स और साइड के बीच बहुत छोटा गैप होता है। अगर पैर या कपड़ा उस गैप में चला जाए, तो चोट लग सकती है। ब्रश उस तरफ जाने से रोकते हैं। साथ ही अगर किसी के हाथ से चाभी, रिंग या फिर कीरिंग छूटकर नीचे गिरते हैं तो ये ब्रश उन्हें एस्केलेटर के मशीन के अंदर जाने से रोकते हैं। अगर ये अंदर चले जाएं तो एस्केलेटर मशीन तुरंत खराब हो जाएगी। इसके अलावा ये ब्रश किनारों में धूल-मिट्टी जमा होने से भी कुछ हद तक रोकते हैं, जिससे मशीन सही से काम करती रहती है। कुल मिलाकर ये ब्रश आपकी सुरक्षा के लिए होते हैं, ताकि आप एस्केलेटर पर सुरक्षित सफर कर सकें।

ये भी पढ़ें:

End of Feed