Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं? कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो अंदर से झकझोर देते हैं। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप एक पल के लिए जरूर चौंक जाएंगे। क्योंकि, एक महिला ने गैस खत्म होने पर खाना बनाने के लिए ऐसा काम किया, जिसके बारे में आमतौर पर लोग सोच भी नहीं सकते।
महिला का अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार- @kingzman_kallumala)
आज कल गैस और तेल संकट को लेकर पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। कई जगहों पर गैस और तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ जगहों पर तो लोग गैस नहीं मिलने पर जुगाड़ से खाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं गैस खत्म होने पर एक महिला ने खाना बनाने के लिए किस तरह का जुगाड़ भिड़ाया है। महिला ने चूल्हे पर पूरा का पूरा पेड़ ही जला दिया है। जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। देखें वीडियो...
पूरा का पूरा पेड़ ही
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा मामला है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kingzman_kallumala' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमें क रहे हैं। कुछ लोग जहां इस आइडिया की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि लगता है कि सारा खाना आज ही बन जाएगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
