उड़ते प्लेन में केबिन क्रू ने मनाई कपल की मैरिज एनिवर्सरी, Video हुआ वायरल

किसी के छोटे से जेस्चर से लोगों को कितनी बड़ी खुशी मिल सकती है। इसका उदाहरण हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। जहां एक एयरलाइन के केबिन क्रू ने प्लेन में सफर कर रहे एक कपल की शानदार तरीके से मैरिज एनिवर्सरी मनाई।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां 40 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में केबिन क्रू ने एक कपल की शादी की सालगिरह को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @napkin786 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

कपल की मैरिज एनिवर्सरी मनाते केबिन क्रू

कपल की मैरिज एनिवर्सरी मनाते केबिन क्रू (Instagram/@napkin786)

End of Feed