हाथी के दांत पर बैठी नन्ही चिड़िया, धुंध से भरे जंगल की तस्वीर ने जीता Social Media यूजर्स का दिल

सोशल मीडिया पर एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर की मनमोहक तस्वीर लोगों को खूब भा रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी सी नन्ही सी चिड़िया एक विशालकाय हाथी के दांत पर बैठी नजर आ रही है।

कभी-कभी प्रकृति की एक छोटी-सी तस्वीर भी दिल जीत लेती है। जंगल में रहने वाले बड़े-बड़े जानवरों को देखकर अक्सर मन में डर पैदा होता है, लेकिन जब उन्हीं के साथ कोई नन्हा-सा पक्षी नजर आता है, तो प्रकृति का एक बिल्कुल अलग और खूबसूरत रूप सामने आता है। ऐसी ही एक मनमोहक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई है। जिसमें एक विशाल हाथी के दांत पर एक छोटी-सी चिड़िया बैठी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

elephant bird tusk shaaz jung viral photo on social media

हाथी के दांत पर बैठी चिड़िया (X/@Rainmaker1973)

मशहूर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद किया यह नजारा

इस पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि इस खूबसूरत पल को मशहूर फोटोग्राफर शाज जंग (Shaaz Jung) ने अपने कैमरे में कैद किया था। तस्वीर में चारों तरफ धुंध से ढका जंगल नजर आ रहा है। इसी शांत माहौल के बीच हाथी खड़ा है और उसके दांत पर एक नन्ही सी चिड़िया बैठी हुई दिख रही है। हाथी और चिड़िया की यह तस्वीर जंगल के उस रूप को दिखा रही है, जिसे प्रकृति खुद से श्रृंगार करके तैयार करती है।

End of Feed