VIDEO: सोशल मीडिया पर दिखने वाला एफिल टॉवर और असलियत में कितना फर्क? घूमने गई महिला ने दिखाई चौंकाने वाली सच्चाई

एफिल टॉवर घूमने पहुंची एक महिला ने पेरिस की अनदेखी सच्चाई दिखाने वाला वीडियो शेयर किया। गंदगी, लंबी कतारें, भीड़, जेबकतरों की चेतावनी और अपने अनुभव को लेकर बड़ा खुलासा किया।

पेरिस का एफिल टॉवर दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में गिना जाता है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं लेकिन इन दिनों एक महिला का वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एफिल टॉवर की वह सच्चाई दिखाई है, जो अक्सर सोशल मीडिया पर नजर नहीं आती।

eiffel tower viral video

एफिल टॉवर घूमने पहुंची एक महिला ने पेरिस की अनदेखी सच्चाई दिखाने वाला वीडियो शेयर किया। (Instagram/@storyteller_meharma)

महिला ने वीडियो के जरिए शेयर किया अपना अनुभव

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @storyteller_meharma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला अपने पूरे अनुभव को रिकॉर्ड करती है और बताती है कि एफिल टॉवर देखने का उसका अनुभव उम्मीद से बिल्कुल अलग रहा। वीडियो की शुरुआत में वह टॉवर के आसपास के धूल भरे रास्ते और सूखी घास दिखाती है। महिला का कहना है कि टॉवर तक पहुंचने से पहले ही लोग धूल और गंदगी से परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा, उसने आसपास कूड़ेदान, गंदगी और कुछ जगहों पर बदबू की भी शिकायत की।

End of Feed