Viral Video of TV Anchor: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में बीते बुधवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया और हर तरफ हड़कंप मच गया। मगर देश में भूकंप के तेज झटके के बीच एक वीडियो खूब वायरल हुआ। वीडियो सीएनएन तुर्क से जुड़ा हुआ है, जहां टीवी एंकर मेल्टम बोजबेयोग्लू एक डिबेट शो होस्ट कर रही थीं। इसी बीच भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। मगर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटकों के बीच एंकर ने लाइव टीवी पर जो कुछ किया उसके नेटिजन्स फै हो गए। लोग जमकर एंकर मेल्टम बोजबेयोग्लू के साहस और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
डिबेट को गंभीरता से सुन रही थीं टीवी एंकर, तभी 6.2 तीव्रता का भूकंप आ गया। (Photo/Twitter)
हिम्मत नहीं टूटी
दरअसल लाइव प्रसारण के दौरान अचानक स्टूडियो में तेज झटके महसूस हुए। स्क्रीन पर दिख रहा था कि मेल्टम एक गंभीर चर्चा में व्यस्त थीं, तभी भूकंप के झटकों ने स्टूडियो को हिला दिया। लेकिन मेल्टम ने अपनी हिम्मत नहीं खोई। उन्होंने शांति बनाए रखते हुए दर्शकों को बताया, 'अभी एक बहुत तेज भूकंप आया है। इस्तांबुल में बहुत तेज भूकंप महसूस किया जा रहा है।' उनकी आवाज में हल्का कंपन था, लेकिन वे अपनी जगह पर डटी रहीं और स्थिति को संभालती नजर आईं।
एक्स पर देखें वीडियो
अपनी जगह डटी रहीं
मेल्टम की इस हिम्मत ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यूजर्स ने उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए लिखा, 'वह अपनी जगह पर डटी रहीं और भागी नहीं, बहुत अच्छा किया।' यह घटना एक बार फिर तुर्की में भूकंप के खतरे को रेखांकित करती है, जहां वैज्ञानिक लंबे समय से बड़े भूकंप की चेतावनी दे रहे हैं। मालूम हो एंकर से जुड़ा ये वायरल वीडियो एक्स पर @nexta_tv नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
