बीच हवा में एक-दूसरे को शिकार हैंडओवर करते दिखे बाज, वायरल हुआ यह अद्भुत नजारा

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो दिखाता है कि प्रकृति में इंसानों से कहीं ज्यादा परफेक्ट टीमवर्क होता है। हाल में इसकी की एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखने को मिली।

यह प्रकृति अपनी दिलकश और अद्भुत नजारों से हमें हमेशा हैरानी में डाल देती है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देख लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। हाल में एक ऐसा ही अद्भुत नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखें तृप्त हो गईं।

बाज का अद्भुत दृश्य

बाज का अद्भुत दृश्य (X/@sciencegirl)

एक-दूसरे को शिकार हैंडओवर करते दिखाई दिए बाज

वायरल हो रहे इस हैरतअंगेज वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाज हवा में उड़ते हुए एक-दूसरे को शिकार हैंडओवर करते दिखाई दे रहे हैं। इस खूबसूरत और सटीक नजारे को कैमरे से इतना परफेक्टली कैप्चर किया गया है कि उसे देखते ही आपके मुंह से वाह! निकल जाएगा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बाज अपने पंजों में शिकार को दबाए तेज रफ्तार से आसमान को चीरते हुए उड़ान भर रहा है। तभी दूसरा बाज उसके ठीक नीचे आता है और पहला बाज शिकार को हवा में जैसे ही छोड़ता है, वैसे ही दूसरा बाज बिजली की गति से शिकार को अपने पंजों में बिल्कुल परफेक्ट टाइमिंग के साथ थाम लेता है।

End of Feed