कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जो लोगों का दिल छू लेते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जिसमें एक छोटे से बच्चे की समझदारी ईमानदारी और जिम्मेदारी ने सबका दिल जीत लिया।
अगले दिन नया डस्टबीन लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा (Instagram/@TimesNow)
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: Viral Video: बचा हुआ खाना बर्बाद करने के बजाय भूखों को खिलाया, जयपुर के इस होटल की दरियादिली देख खुश हुए लोग
छात्र के हाथों गलती से टूट गया क्लासरूम का डस्टबीन
वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) नागालैंड का बताया जा रहा है। यहां एक स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे से गलती से क्लासरूम का डस्टबिन टूट गया था। ऐसे में जहां आमतौर पर बच्चे अपनी गलती को लेकर डर जाते हैं या उसे छिपाने की कोशिश करते हैं। मगर इस बच्चे ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। इसके बदले उस बच्चे ने जो कुछ किया, वह उसकी समझदारी, जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देती है।
अगले दिन स्कूल में नया डस्टबीन लेकर पहुंचा छात्र
दरअसल, क्लासरूम का डस्टबीन टूट जाने के बाद वह बच्चा अगले ही दिन अपने साथ एक नया डस्टबिन लेकर स्कूल पहुंचा। उसने बिना किसी से कुछ कहे उस टूटे हुए डस्टबिन की जगह एक नया डस्टबिन रख दिया। वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) देखकर ऐसा लगा जैसे उस बच्चे ने अपनी गलती समझी और उसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपना काम पूरा किया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उस बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
