Viral Video: इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। बताया जा रहा है कि बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में इस बार मलेशिया के मशहूर 'क्वालालंपुर ट्विन टावर' की तर्ज पर एक बेहद भव्य और विशाल दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Pooja Pandal) का निर्माण किया जा रहा है। इसे बिहार का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल कहा जा रहा है, जो अपनी भव्यता और कलाकारी से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस दुर्गा पंडाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस नजारे को देखकर लोग हैरान भी हैं।
भव्य दुर्गा पंडाल (तस्वीर साभार- @bihar_ka_chhora_123)
ये भी पढ़ें - VIDEO: सामान लेकर जा रहे थे चाचा, तभी सामने से 'गोरिल्ला' ने कर दिया हमला, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी
मलेशिया के ट्विन टावर की तर्ज पर बन रहे इस पंडाल की वास्तुकला देखते ही बनती है। इसे बिल्कुल उसी तर्ज पर तैयार किया गया है, जिससे लोगों को विदेशी गगनचुंबी इमारतों का अहसास बिहार की धरती पर ही हो सके। इस विशाल इमारत जैसी संरचना को देखने के लिए दूर-दूर से लोग अभी से पहुंच रहे हैं। इस भव्य पंडाल को खड़ा करने में भारी भरकम लागत और कड़ी मेहनत लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये आ रही है। इसके निर्माण कार्य में झारखंड से आए हजारों कुशल मजदूर दिन-रात तन्मयता से जुटे हुए हैं, जिनकी मेहनत और कलाकारी इस विशाल ढांचे में साफ झलकती है। बांस और अन्य सामग्रियों से तैयार किया जा रहा यह ढांचा इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना पेश कर रहा है। देखें वीडियो...
सोशल मीडिया पर छाया दुर्गा पंडाल
मुंगेर के कल्याणपुर में बन रहा यह पंडाल इस साल का सबसे बड़ा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने जा रहा है। आलम ये है कि यह दुर्गा पंडाल सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को bihar_ka_chhora_123 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं दुर्गा पंडाल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस दुर्गा पंडाल पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
