Dulhe Ka Dance: आजकल शादियों में एंट्री का अपना ही स्वैग है! हर कोई चाहता है कि उसका वेडिंग मूमेंट ऐसा हो कि सालों साल याद रहे, और इसके लिए तैयारियां भी ज़ोर-शोर से चलती हैं। लेकिन जनाब, इस बार तो एक दूल्हे राजा ने एंट्री मारकर इंटरनेट पर धूम मचा दी है! उसके डांस को देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है और उसकी एंट्री को भी सॉलिड एंट्री बता रहे हैं।
'चुलबुल पांडे' स्टाइल में दूल्हे का डांस (Instagram)
दरअसल, शादी के बाद हुए रिसेप्शन में इस दूल्हे ने जो एंट्री मारी है, उसे देखकर तो सलमान खान भी कह उठेंगे, "वाह भाई, क्या स्टाइल है!" वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि काले सूट में सजे दूल्हे के साथ कई डांसर पुलिस की वर्दी में 'पांडेजी सीटी' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। ये नज़ारा इतना ज़बरदस्त है कि देखने वाले बस तालियां बजाते रह गए!
'चुलबुल पांडे' स्टाइल में दूल्हे का डांस
इस 'दबंग' दूल्हे ने अपनी शानदार एंट्री से सबका दिल जीत लिया है और ये साबित कर दिया है कि सिर्फ दुल्हनें ही नहीं, दूल्हे भी अपनी एंट्री को यादगार बना सकते हैं। ये वायरल वीडियो इंस्टा पर 'thisisnikunjgupta' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। लगता है, अब शादियों में दुल्हों की धांसू एंट्री का नया ट्रेंड शुरू हो गया है!
