Viral Video: जबरन दुल्हन को विदा कर रहे थे घरवाले, लड़की का ड्रामा देख लगाएंगे ठहाके

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 09:54 AM IST

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। क्योंकि, जिस तरह दुल्हन की विदाई हो रही है उसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में हो रही दुल्हन की विदाई
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएंगी। इनमें हंसाने (Funny Video) वाले से लेकर हैरान करने वाले तक मामले शामिल होते हैं। इतना ही नहीं शादियों के भी काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोग हक्के-बक्के भी रह जाते हैं। इन दिनों शादी का एक ऐसा ही वीडियो (Dulhan Video) धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।

Dulhan Video

अनोखे अंदाज में दुल्हन की विदाई, (Photo Credit- Instagram)

किसी भी शादी में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) से लेकर दोस्त-यार तक माहौल बनाने में लगे रहते हैं। कुछ कपल तो जानबूझकर ऐसी हरकत करते हैं, जिससे उनकी शादी यादगार हो जाए। हालांकि, कुछ शादी में ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। ये तो हम सब जानते हैं जब किसी लड़की की विदाई होती है, तो माहौल गमगीन हो जाता है। लेकिन, एक दुल्हन की ऐसी विदाई हुई जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन को लोग जबरन विदा कर रहे हैं। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन लोग उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

End of Feed