वायरल न्यूज़

VIDEO: दूल्हे को अजीब निगाह से देखने लगी दुल्हन, तभी जो कुछ हुआ हिलाकर रख देगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 23, 2024, 10:59 AM IST

Bride Groom Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि दुल्हन दूल्हे के साथ स्टेज पर आराम से बैठी थी कि एकाएक उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। फ्रेम में फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे।

Image

अचानक दूसरे में रूप में नजर आने लगी दुल्हन। (Photo/X.com)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया में दूल्हा-दुल्हन और विवाह से जुड़े वीडियो की तादाद हजारों लाखों में है। हर रोज अच्छी खासी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें किसी भी वीडियो में देखा है कि दुल्हन के शरीर में आत्मा जैसा कुछ समा गया हो? यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन आराम से वेडिंग चेयर पर बैठी थी कि एकाएक उसका व्यवहार बदलने लगा। वो गुस्सैल निगाह से दूल्हे की तरफ देखती है। इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया किसी को भी डराकर रख देगा।

दुल्हन का डरावना रूप दिखा

दुल्हन का ये वीडियो सात लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन पहले दुल्हन को हंसते हुए देखती है। मगर तभी उसकी आंखों की पुतली ऊपर होने लगीं। वो ऐसे हंसती है मानो उसका शरीर पर नियंत्रण ना होगा। इधर जयमाला लिए खड़ा दूल्हा उसे देख बुरी तरह डर गया। उसकी समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि दुल्हन का और भी खरतनाक रूप देखने को मिलता है। वो आसपास खड़े लोगों को ऐसे झटक देती है मानो वो बच्चे हों। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी डराने के लिए काफी है।

एक्स पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि दुल्हन का ये खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। नेटिजन्स जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे दुल्हन के शरीर में आत्मा का प्रवेश बताया है। स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ये किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। वीडियो एक्स पर @RaviShanka_IND नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article