वायरल न्यूज़

Video: ससुराल आते ही दुल्हन को पकड़ा दिया सिलबट्टा, बोली सास- चल मसाला पीस बेटा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 21, 2024, 10:19 AM IST

Dulhan Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन जैसे ही ससुराल पहुंची उसकी सास ने तुरंत मसाला पीसने का काम पकड़ा दिया। मगर तब हंसी बहुत आती है जब बेचारी मसाला ही नहीं पीस पाती है।

Image

ससुराल आते ही दुल्हन को पकड़ा दिया सिलबट्टा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार ससुराल पहुंची थी दुल्हन
  • मगर सास ने पकड़ दिया काम
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। हर रोज बड़ी तादाद में विवाह से जुड़े वीडियो देखे और अपलोड भी किए जाते हैं। मगर इन दिनों विवाह के बाद की रस्मों से जुड़े वीडियो भी खूब शेयर किए जा रहे हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो दुल्हन से जुड़ा है जो विवाह के बाद पहली बार ससुराल पहुंची है। यहां दुल्हन से किसी रस्म के तहत सिलबट्टे पर मसाला पीसने के लिए कहा जाता है। मगर बेचारी मसाला पीसने के दौरान जो कुछ करती है देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

दुल्हन से पिसवाया मसाला

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन ससुराल में मौजूद है। उसके पास में सास और घर की दूसरी महिलाएं भी बैठी हुई नजर आती हैं। पास में ही सिलबट्टा रखा हुआ है। उसपर मोटा मसाला रखा हुआ है। फ्रेम में अब सबसे मजेदार नजारा दिखाई देता है। इसमें दुल्हन की सास उससे मसाला पीसने के लिए कहती हैं। इधर दुल्हन भी तुरंत मसाला पीसने लगती है। मगर देखकर मालूम होता है कि बेचारी पहली बार ऐसा कर रही है। उसकी समझ ही नहीं आता है कि मसाला आखिर कैसे पीसा जाता है। वीडियो में ये सबसे ज्यादा देखने वाला नजारा है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दुल्हन से सिलबट्टे पर मसाला पिसवाते हुए सास का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। करीब दो लाख यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर shweta_bakshi_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article