शादी में दूल्हा-दुल्हन को दोस्‍तों ने गिफ्ट किया 'नीला ड्रम,' वायरल Video पर हुई आलोचना

Wedding Prank Video: ये वायरल वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे और दोस्तों का एक समूह उनके पास एक बड़ा नीला ड्रम लेकर आया और उसे उपहार के रूप में पेश किया।

Wedding Prank Video: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक नवविवाहित कपल को दोस्‍तों ने शादी के मंच पर आपकर नीला ड्रम गिफ्ट किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने एक शरारत माना। बता दें कि, ये ड्रम हाल ही में मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या की घटना से प्रेरित था। ये वो हत्‍याकांड था जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हालांकि वायरल वीडियो में जोड़े और मेहमानों की पहचान सत्यापित नहीं है मगर यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और टाइम्‍स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दूल्‍हा-दुल्‍हन को नीला ड्रम देते लोग।

गौरतलब है कि, मार्च में पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी साहिल की मदद से अपने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। कथित तौर पर क्रूर हत्या के बाद, दोनों ने अपराध को छिपाने के लिए शव को नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में छिपा दिया और उसमें सीमेंट भर दिया। ये वायरल वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे और दोस्तों का एक समूह उनके पास एक बड़ा नीला ड्रम लेकर आया और उसे उपहार के रूप में पेश किया। ये देख दूल्हा काफी हैरान हो गया और दुल्हन जोर से हंसने लगी। दोस्‍तों की इस हरकत ने जोड़े को चौंका दिया मगर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लोगों को फटकार लगाई।

End of Feed