Dulha Dulhan Ka Viral Video: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया भी एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) से गुलजार है। रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर हो रहे हैं। कुछ तो देखते ही देखते लोगों के बीछ छा जाते हैं। इनमें कई वीडियो (Wedding Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कईयों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। शादी का एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Viral Video) शादी के मंडप में ही भिड़ गए।
दूल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)
शादियों में कई तरह की रस्में भी निभाई जाती है। कई जगहों पर तो रस्में काफी अजीबोगरीब होती हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया दंग रह जाती है। कहीं किस करने का रिवाज है, तो कहीं पीटने का रिवाज है। लेकिन, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन जिस तरह की हरकत कर रहे हैं, उसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी की रस्में हो रही हैं। अचानक दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को पीटने लगते हैं। जिस तरह दोनों आपस में लड़ते हैं, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। कुछ लोग बीच-बचाव की भी कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों मानने के लिए तैयार नहीं होते। इसके बाद क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...
दूल्हा-दुल्हन के बीच जबरदस्त जंग
दूल्हा-दुल्हन के बीच 'महाभारत' देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर 'haryanvi_chhori' नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख तीस हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी मजेदार रिवाज है। कुछ का कहना है कि शादी में इस तरह कौन लड़ता है? किसी का कहना है कि कपल ने मौज करा दी।
