Teacher Dance In Classroom Viral Video: काफी बार कुछ ऐसी चीजें नजरों के सामने आ जाती है, जिसे देखने के बाद इंसान एकदम से शॉक्ड हो जाता है। इस तरीके के कई सारे वीडियो आपको फेसबुक-इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाएंगे। हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में भी आपको जो दिखने वाला है, उसे देख आप चौंक जाएंगे। वीडियो में आपको एक मैडम क्लास में डांस करती नजर आ रही है, जिसमें वह एकदम गदर ढा रही हैं।
मैडम ने क्लासरूम में दिखाया डांस का जलवा (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक मैडम क्लासरूम में डांस करती दिख रही है। इस दौरान वह कजरा रे गाने पर ठुमक लगा रही है, जो कमाल का है। इस डांस को देखने के बाद आप उनके दीवाने हो जाएंगे। उनका डांस देख स्टूडेंट भी उनके कायल हो गए और जमकर उनकी तारीफ की। आलम ये है कि इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी लाइक किया जा रहा है और शेयर भी किया जा रहा है।
मैडम ने क्लासरूम में दिखाया डांस का जलवा
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर कई सारे रिएक्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसमें क्या दिक्कत है, सभी को खुश रहना का अधिकार है। वहीं, दूसरे ने लिखा है कि क्लास में डांस करने को लेकर मैडम का विरोध भी किया। बता दें, इस वीडियो को '@yeazlas' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 6.64 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
