फाइव स्टार होटल नहीं, दुबई का पब्लिक टॉयलेट है ये, Video देख चौंधिया जाएंगी आपकी आंखें

दुबई के एक पब्लिक टॉयलेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसे देख लोगों के हैरानी की कोई सीमा नहीं रही। इतना साफ-सुथरा पब्लिक टॉयलेट देख लोग सोच में पड़ गए।

दुबई अपनी ऊंची इमारतों, शानदार सड़कों और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हाल में ही इन दिनों सोशल मीडिया पर दुबई की एक ऐसी चीज चर्चा में है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। दरअसल, दुबई के एक सामान्य पब्लिक टॉयलेट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी सफाई और मेंटेनेंस देखकर लोग इसे किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं बता रहे हैं।

dubai public toilet cleanliness viral video

दुबई के एक पब्लिक टॉयलेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। (Instagram/@ifha_familyindubai)

चकाचक दिखा दुबई का पब्लिक वॉशरूम

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को दुबई में रहने वाली एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ifha_familyindubai से शेयर किया है। वीडियो में महिला एक पब्लिक वॉशरूम के अंदर का नजारा दिखाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पब्लिक टॉयलेट के अंदर का फर्श बेहद साफ दिखाई देता है। अंदर बने वॉशबेसिन भी चमक रहे हैं और सभी फिटिंग्स भी काफी सिस्टमैटिक तरीके से की हुई दिख रही है। पूरे वॉशरूम को देखकर ऐसा लगता है जैसे इसकी लगातार सफाई और देखभाल की जाती है।

End of Feed