दुबई में रईसी का अलग लेवल! Rolls-Royce और Ferrari जैसी करोड़ों की कारें खड़ी-खड़ी हुईं धूल से सफेद

दुबई की एक पार्किंग में Rolls-Royce और Ferrari जैसी करोड़ों की कारें धूल से ढकी नजर आईं। वीडियो में महंगी कारों का यह नजारा देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।

दुबई का नाम सुनते ही सबसे पहले आलीशान इमारतें, महंगे घर और करोड़ों की लग्जरी कारें याद आती हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने दुबई की रईसी की एक अलग तस्वीर दिखा दी है। वीडियो में एक पार्किंग एरिया के अंदर कई बेहद महंगी कारें खड़ी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इन कारों पर धूल की मोटी परत दिखाई दे रही है। वीडियो में एक से ज्यादा रॉल्स रॉयस (Rolls-Royce) और एक (Ferrari) नजर आ रही है। करोड़ों रुपये कीमत वाली इन कारों को इस तरह धूल से ढका देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

dubai luxury cars rolls royce ferrari dust viral video

धूल से ढकी कारें पार्किंग में खड़ी दिखीं (Instagram/@riya_realtor)

दुबई में रहने वाली भारतीय महिला ने शेयर किया VIDEO

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रियल एस्टेट से जुड़ा कंटेंट बनाने वाली रिया ने शेयर किया है। वीडियो में वह पार्किंग के अंदर खड़ी लग्जरी कारों को दिखाती नजर आती हैं। महिला कैमरे को कारों की तरफ घुमाते हुए बताती हैं कि उन्होंने दुबई में पहले भी काफी लग्जरी और अमीरी देखी है, लेकिन पार्किंग में एक साथ इतनी महंगी कारें और उन पर जमा धूल देखकर वह भी हैरान रह गईं। वीडियो में महिला कुछ कारों की नंबर प्लेट की तरफ भी कैमरा करती हैं। कुछ गाड़ियों पर धूल साफ दिखाई देती है।

End of Feed