क्या दुबई में होती है चोरी? देखने के लिए शख्स ने किया यह काम, मिला चौंका देने वाला परिणाम

दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में एक दुबई को माना जाता है। यहां की सुरक्षा को परखने के लिए सोशल मीडिया पर कई इंफ्लुएंसर्स ने तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट किए हैं। इसी कड़ी में अब ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जो एक बार फिर दिखाता है कि दुबई कितना सेफ है।

दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक दुबई के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो में दुबई में चोरी को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स दुबई में चोरी होती है या नहीं, यह जानने के लिए एक अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करता है। इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि दुबई में एक घर के बाहर पार्सल पड़ा रहता है, जबकि उस घर का मालिक देश से बाहर था।

दुबई कितना सेफ, दिखा इस वायरल वीडियो में

दुबई कितना सेफ, दिखा इस वायरल वीडियो में (Instagram/@rashidlumunye)

End of Feed