VIDEO:अद्भुत कलाकारी...माचिस की डिब्बी पर बना दिया ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी का स्केच, देखते ही भावुक हुए ऑफिसर

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्केच आर्टिस्ट एक इवेंट में ड्यूटी दे रहे पुलिस कांस्टेबल का स्केच माचिस की छोटी सी डिब्बी पर तैयार करता है। जब आर्टिस्ट इस अनोखे स्केच को पुलिसकर्मी को भेंट करता है, तो उनका रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बेहद भावुक और खुश हो रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं जो सीधे हमारे दिल को छू जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर दिन बन जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा ही खूबसूरत नजारा हाल ही में देखने को मिला, जहां एक आर्टिस्ट ने अपनी अनोखी कलाकारी से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के चेहरे पर ऐसी मुस्कान ला दी, जिसकी तारीफ अब हर जगह हो रही है।

End of Feed