Shocking Video: मगरमच्छ और अजगर दुनिया के दो खूंखार जीव हैं। अपने इलाके में पाकर मगरमच्छ बड़े से बड़े जानवरों को भी कच्चा चबा जाता है। दूसरी तरफ अजगर बड़े से बड़े जानवरों को जिंदा निगल जाता है। सोचिए जब अजगर और मगरमच्छ एक-दूसरे के सामने हों तो क्या होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में एक अजगर किसी मगरमच्छ को पूरा का पूरा निगल जाता है।
अजगर का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
वीडियो ने कर दिया सबको हैरान
वीडियो काफी हैरान करने वाला है। अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन बहुत ही ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं। इनकी ताकत का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यह कई बार बड़े-बड़े जानवरों को आसानी से निगल जाते हैं। अब आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। वीडियो ने सबको हैरान करके रख दिया है। आप देख सकते हैं कि विशालकाय अजगर ने मगरमच्छ को जिंदा निगल लिया। इसके बाद अजगर का पेट फाड़कर मगरमच्छ को बाहर निकालना पड़ा। देखें वीडियो-
वीडियो की शुरुआत अजगर के पेट से होती है। आप देख सकते हैं कि अजगर का पेट कैसे फूला हुआ है। इसके बाद विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि उसके पेट में क्या है। फिर उन्हें पता चलता है कि अजगर के पेट में मगरमच्छ है। अजगर 18 फीट का बताया जा रहा है। जबकि मगरमच्छ 5 फीट लंबा था। अजगर बर्मीज प्रजाति का था, जिसे बहुत ही ज्यादा आक्रामक माना जाता है। वीडियो को rosiekmoore नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
