पतंग है या आसमान का दानव! समंदर किनारे जब उड़ा 100 फीट लंबा 'ड्रैगन' तो थम गईं लोगों की सांसें, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक विशालकाय ड्रैगन जैसी दिखने वाली पतंग उड़ाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बीच के रेत पर एक युवक अत्यंत लंबी और भयानक मुंह वाली पतंग को नियंत्रित करता नजर आ रहा है। पतंग का आकार इतना बड़ा और बनावट इतनी विस्तृत है कि यह हवा में उड़ते हुए असली ड्रैगन या ड्रैगन-स्नेक जैसा अनुभव देती है।

Viral Video: पतंगबाजी का शौक किसे नहीं होता? अक्सर हम आसमान में रंग-बिरंगी छोटी और मध्यम आकार की पतंगों को उड़ते देखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी ड्रैगन या विशालकाय सर्प के आकार की पतंग (Dragon kite Video) को आसमान की ऊंचाइयों को छूते देखा है? हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस नजारे को देखकर कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

End of Feed