Viral: घर का दरवाजा करवा दिया गुलाबी, महिला को देना होगा 19 लाख का जुर्माना, वजह है हैरान करने वाली

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 08:42 PM IST

Ajab Gajab News: महिला ने अपने दरवाजे को गुलाबी रंग में​ रंगवाया तो सिटी काउंसिल प्लानर्स ने इस पर आपत्ति जताई। सिटी काउंसिल प्लानर्स ने कहा कि उन्हें अपने घर के दरवाजे का रंग सफेद ग्लॉस करवाना चाहिए। दूसरी तरफ महिला का इस पर कहना है कि उनके दरवाजे के खिलाफ बुरी नीयत से यह शिकायत की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर का दरवाजा गुलाबी करवाना पड़ा महंगा
  • महिला को देना होगा 19 लाख का जुर्माना
  • पिछले साल भी महिला ने करवाया था गुलाबी रंग

Ajab Gajab News: हर कोई अपने घर को अपनी मर्जी के कलर से करवाने के लिए स्वतंत्र है। जिसे जो मन हो, वह अपने घर का दरवाजा उस रंग से रंगवाए। दूसरी तरफ एक महिला को अपने घर का दरवाजा गुलाबी रंग से रंगने के लिए 19 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। यह जानकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। मामला स्कॉटलैंड का है। महिला ने अपने घर के दरवाजे का रंग गुलाबी इसलिए करवाया था, क्योंकि उसके जॉर्जियन घर के साथ यह रंग मेल खा रहा था। महिला को यह रंग काफी पसंद था।

door

घर का दरवाजा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

20 हजार पाउंड का जुर्माना

इंडीपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड के एडिनबरा में एक महिला को 20,000 पाउंड का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही यह कहा गया है कि जल्द से जल्द अपने घर का कलर बदलवा लें। महिला एडिनबरा के न्यू टाउन इलारे में रहती हैं। 48 साल की इस महिला का नाम मिरंडा डिकसन है। उन्होंने पिछले साल भी अपने घर के दरवाजा का कलर गुलाबी ही करवाया था। हालांकि, तब उनके दरवाजे के रंग को लेकर कोई आपत्ति नहीं की गई थी।

End of Feed