बच्चे को छूने की कोशिश में थी महिला, पक्षी ने चोंच मारकर किया बुरा हाल, देखें यह Video

एक मां तो मां होती है, जो अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी भी मुसीबत से बिना सोचे-समझे टकरा जाती है, चाहे वह मां कोई इंसान हो या फिर जानवर या कोई पक्षी। ऐसी एक मां का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जो न सिर्फ हमारे चेहरों पर मुस्कान बिखेर देते हैं बल्कि ऐसे वीडियो हमारे दिल को छू भी जाते हैं। ऐसे वीडियो हमें प्रकृति के नियमों की भी याद दिलाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल साइट एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला नन्हे पक्षी के बच्चे को छूने की कोशिश कर रही है। यह देख वह पक्षी उस महिला पर हमला बोल देती है। मानो वह कह रही हो Don't Touch My Baby.

महिला पर पक्षी ने किया अटैक

महिला पर पक्षी ने किया अटैक (X/@AMAZlNGNATURE)

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। @AMAZlNGNATURE नाम का यह पेज अक्सर अपने अकाउंट पर जानवरों और प्रकृति से जुड़े आकर्षक कंटेंट को शेयर करता है।

End of Feed