कुत्तों ने स्नो लेपर्ड को लिया घेर, Video में दिखा जंगल का बदला हुआ खेल

सोशल मीडिया पर हाल में ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्नो लेपर्ड को कुछ कुत्तों ने मिलकर घेर लिया है और वे उस पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।

वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो (Video) आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्नो लेपर्ड को कुछ कुत्तों ने घेर लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ते उस पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं और वह हिम तेंदुआ चुपचाप अपना बचाव करते हुए रास्ता अपने रास्ते चलते बन रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिम तेंदुआ उस कुत्तों से लड़ने के मूड में बिल्कुल नहीं है इसलिए वह आगे बढ़ते जा रहा है और कुत्ते उसके पीछे भौंकते नजर आ रहे है।

Dogs surround a snow leopard video

स्नो लेपर्ड को कुत्तों ने घेरा (X/@paragenetics)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

क्या है हिम तेंदुए के लिए खतरे की बात?

आगे बढ़ने के दौरान तेंदुआ खुद के लिए एक सुरक्षित जगह भी ढूंढ रहा है। वह उन कुत्तों पर हमला इसलिए नहीं कर रहा है, क्योंकि उसके लिए चोट बहुत खतरनाक हो सकती है। स्नो लेपर्ड अकेले रहने वाला शिकारी जानवर होता है। अगर उसे थोड़ी भी चोट लग जाए, तो वह शिकार नहीं कर पाएगा और वह भूख से मर सकता है।

End of Feed