गुस्सा आया तो पूरी गैंग बुला लाया डॉगी, फिर शख्स के साथ जो किया हिल जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 30, 2025, 06:11 PM IST

Animal Attack Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे एक शख्स कुत्ते को डराकर भगाने की कोशिश करता है। मगर इसके बाद कुत्ते ने अपनी गैंग के साथ कुछ किया शायद ही किसी ने इसकी कल्पना की होगी।

Animal Attack Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक डॉगी ने अपनी गैंग के साथ मिलकर एक शख्स से ऐसा बदला लिया जिसकी कल्पना भी किसी नहीं की होगी। यह घटना एक सड़क पर उस वक्त हुई जब एक शख्स स्कूटर चला रहा था। तभी एक कुत्ता सड़क पर खड़ा दिखाई दिया। कुत्ता शख्स के करीब होता है और वो डराकर आगे निकल जाता है। मगर शख्स के साथ फिर जो कुछ हुआ शायद ही उसने कल्पना की होगी।

Kutte Ka Video

स्कूटर सवार शख्स से बदला लेते हुए डॉगी का वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। (Photo/Twitter)

गैंग बुला लाया कुत्ता

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुत्ता सड़क पर खड़ा है, जबकि एक स्कूटर सवार और कार चालक भी वहां मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि शख्स ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, जिससे कुत्ता नाराज हो गया। इसके बाद कुत्ते ने अपनी पूरी गैंग को बुला लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे 'डोगेश गैंग' का नाम दे रहे हैं। गैंग के आने के बाद कुत्तों ने शख्स के स्कूटर पर हमला कर दिया।

End of Feed