Video: दबे पांव बिल्ली जा रही थी शिकार करने, पीछे से दोस्त पपी ने खराब कर दिया पूरा मामला

Funny cat and dog video: एक बिल्ली अपने पूरे फोकस के साथ शिकार करने के लिए आगे बढ़ ही रही थी कि पीछे से आ रहे उसके दोस्त पपी ने सारा मामला खराब कर दिया। इस पूरे वाकये का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर प्यारे और क्यूट से वीडियो वायरल होते रहते हैं। जो लोगों के दिल को छू लते हैं। हाल में ऐसे ही एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बिल्ली पूरी चौकस होकर, दबे पांव चुपके-चुपके से शिकार करने की तैयारी कर रही है, लेकिन पीछे से आ रहे उसके "दोस्त" पपी ने पूरे सीन को बिगाड़ कर रख दिया। इसके बाद वह बिल्ली अपने उस दोस्त पर गुस्सा हो जाती है और गुस्से में वह अपने दोस्त को लपड़िया देती है।

बिल्ली और कुत्ते के बीच देखी गई नोंकझोंक

बिल्ली और कुत्ते के बीच देखी गई नोंकझोंक (X/@Moonlighhy)

शिकार की फिराक में दिखी बिल्ली

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बिल्ली धीरे-धीरे, बिल्कुल दबे पांव जमीन पर हल्के-हल्के रेंगती हुई आगे बढ़ रही है। उसके सामने कुछ चिड़ियां अनाज के दाने चुग रही हैं। बिल्ली अपनी आंखें सिकोड़े, हल्के अंदाज में पूंछ हिलाते हुए, पंजे तैयार करके उस परफेक्ट पल का इंतजार कर रही है कि वह उन चिड़ियों पर झपट्टा मार सके। वह शिकार पर ऐसे निकली हुई है जैसे वह कोई प्रोफेशनल हंटर हो।

End of Feed