Viral Video: शख्स पर सफाई का चढ़ा ऐसा भूत, टीवी से लेकर कंप्यूटर तक को पानी से नहला डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 12:23 PM IST

Diwali ki Safai Viral video: सोशल मीडिया पर दिवाली की सफाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स पर चढ़ सफाई का भूत
  • टीवी से लेकर कंप्यूटर तो पानी से धो डाला
  • वीडियो देख लोग जमकर लगा रहे हैं ठहाके

Diwali Ki Safai Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। आलम ये है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। दरअसल, एक शख्स सफाई का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने टीवी, कंप्यूटर को भी पानी से नहा दिया।

Safai Video

दिवाली की जबरदस्त सफाई

इन दिनों देश में त्योहारों की सीजन चल रहा है। लोगों ने अब दिवाली की तैयारियां शुरू कर दी है। हर जगह साफ-सफाई चल रही है। कई लोग तो घर की ऐसी सफाई करते हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर मजेदार मीम्स, जोक्स, तस्वीरें और वीडियो शेयर होते रहते हैं। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स घर की सफाई कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स घर का कोना-कोना पानी से धो रहा है। इतना ही नहीं टीवी, कम्प्यूटर को भी शख्स पानी से धोने लगता है। शख्स का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वो आज पूरे घर को पानी से नहलाने वाला है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है। आप भी देखें मजेदार वीडियो...

End of Feed