"जो पाकिस्तान ने नहीं किया वो इंडिया के बॉलीवुड ने कर दिया", रहमान डकैत के दोस्त ने धुरंधर फिल्म के जरिए खोली Pakistan की पोल

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को रहमान डकैत का करीबी बताने वाले हबीब जान बलोच फिल्म की तारीफ करते नजर आते हैं। वहीं पर वह पाकिस्तान को लेकर कई सारे खुलासे करते हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज के 23 दिनों तक लगातार अच्छी कमाई की है और हर दिन डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। एक तरफ इसकी शानदार सफलता को देखते हुए मेकर्स इसके दूसरे पार्ट की तैयारी भी कर रहे हैं, जो जल्द ही आने वाला है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने गैंगस्टर रहमान डकैत की भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रिपोर्टर जिस व्यक्ति से बात कर रहा है, उसका नाम हबीब जान बलोच बताया जा रहा है।

Rehman Dakait dhurandhar

रहमान डकैत के दोस्त ने धुरंधर फिल्म के जरिए खोली Pakistan की पोल (फोटो:Instagram)

End of Feed