Desi Jugaad: भीषण गर्मी में पति-पत्नी ने किया धूप का सही इस्तेमाल, शर्ट प्रेस करने का तरीका देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके आगे सारे जुगाड़ फेल हो जाएंगे। इसमें एक पति-पत्नी चिलचिलाती धूप का सही उपयोग करते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ का गजब का वीडियो
  • चिलचिलाती धूप का सही इस्तेमाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Unique Use Of Scorching Sun: चिलचिलाती धूप से पूरा देश परेशान है। देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री के आसपास तक पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मी से बेहाल लोग राहत पाने के लिए न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपको चिलचिलाती धूप का फायदा उठाते कुछ लोग दिख जाए तो आप क्या कहेंगे? दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति-पत्नी चिलचिलाती धूप का सही इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पति-पत्नी नजर आ रहे हैं, जिनका देसी जुगाड़ देख आप इनके फैन हो जाएंगे। दरअसल, चिलचिलाती धूप में महिला ने स्टील की प्लेट रखी है, जिससे वो गर्म हो जा रहा है। फिर अपने पति को दे रही है, ताकि वो अपनी शर्ट प्रेस कर सके। ऐसे में उसका ये जुगाड़ इंटरनेट पर सुनामी की तरह फैल रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इंडियंस के जुगाड़ के आगे पूरी दुनिया फेल है।

End of Feed