Desi Jugaad: शख्स ने सिलाई मशीन में ही फिट कर दिया कॉफी बीटर, जुगाड़ देख हर किसी ने की तारीफ

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आपको एक सिलाई मशीन नजर आएगी, जिसमें एक शख्स ने कॉफी बीटर फिट कर दिया गया है और फिर उसके बाद उसकी मदद से कॉफी शेक कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जुगाड़ से बनाया कॉफी शेकर
  • सिलाई मशीन में फिट किया कॉफी बीटर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Coffee Beater In Sewing Machine: सिलाई मशीन के बारे में तो आप सभी जानते हैं। इसका इस्तेमाल भी काफी लोगों ने किया ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि सिलाई मशीन से कॉफी को शेक भी किया जा सकता है। अगर नहीं तो ये वीडियो आपको देखना चाहिए, वो भी बिना मिस किए। दरअसल, इस वीडियो शख्स ने अपने सिलाई मशीन में ऐसा दिमाग लगाया है, जिससे कॉफी शेक किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहे सिलाई मशीन में शख्स ने कॉफी बीटर लगाया है, जिससे आसानी से सिलाई मशीन से कॉफी को शेक किया जा रहा है और उसमें झाग आ जा रहा है। लोगों का कहना है कि इंडिया में इतना दिमाग है कि इसके आगे साइंटिस्ट भी फेल हो जाएंगे। यूजर्स इस जुगाड़ वाले वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed