वायरल न्यूज़

थार पर ही शख्स ने लगा दी इतनी रंग-बिरंगी लाइट, यूजर्स बोले - भाई ने तो घर वाला झालर ही लगा दिया

इंस्टाग्राम पर थार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शख्स ने दिवाली वाली रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा दी है। इसके बाद थार को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे किसी अलग दुनिया की गाड़ी हो।

Image

थार को दिवाली लाइट्स से सजाया (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • थार को दिवाली लाइट से सजाया
  • टिम-टिम तारों की तरह चमकता दिखा थार
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Thar With Diwali Lights: दिवाली का पर्व बीते हुए अभी दो दिन ही है। इस बीच लोगों ने अपने घर को दिवाली लाइट्स से सजाया और खूब सारे पटाखे भी जलाए। लेकिन इस बीच एक ऐसी अतरंगी सी चीज देखने को मिली जो कमाल की थी। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिमाग हिल जाएगा। दरअसल, एक शख्स ने अपनी गाड़ी में दिवाली लाइट्स ही लगा दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो बेहद ही खूबसूरत है। शख्स ने अपने थार पर को दिवाली लाइट्स से बेहद सुंदर तरीके से सजाया है, जो दिखने में बेहद ही सुंदर लग रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी दूसरी दुनिया का नजारा नजर आ रहा हो। यूजर्स का कहना है कि बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है, जो काफी आकर्षक भी लग रहा है। इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर भी किया जा रहा है।

थार को दिवाली लाइट्स से सजाया

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये महिंद्रा वाला जुगनू है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कितना सुंदर नजारा लग रहा है। बता दें, इस वीडियो को 'the__surya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक साढ़े लाख लाइक्स आ चुके हैं और लाखों व्यूज भी आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article