वायरल न्यूज़

Video: यात्री ने चुपके से बना लिया एयर होस्टेस का ऐसा वीडियो, इंटरनेट पर लगी फटकार तो किया चौंकाने वाला खुलासा

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में एक यात्री यात्रा कर रहा है। इस दौरान एक फ्लाइट अटेंडेंट उसके पास से गुजरती है तो वह चुपके से एयरहोस्टेस का वीडियो बना लेता है।

Image

यात्री ने बनाया वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। यह वीडियो एक प्लेन से सामने आया है। जब एक यात्री ने एयरहोस्टेस का वीडियो चुपके से बना लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यात्री ने जैसे ही इस वीडियो को इंटरनेट पर पोस्ट किया, इसके बाद बवाल शुरू हो गया। हालांकि, जब बात हद से आगे बढ़ गई तो यात्री ने जो खुलासा किया वह भी चौंकाने वाला था।

वीडियो डालकर फंस गया यात्री

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में एक यात्री यात्रा कर रहा है। इस दौरान एक फ्लाइट अटेंडेंट उसके पास से गुजरती है तो वह चुपके से एयरहोस्टेस का वीडियो बना लेता है। इसके साथ ही यात्री कैप्शन में लिखता है, 'क्यूट लग रही है, सोच रहा हूं उसका नंबर मांग लूं।' वीडियो को यूजर @sampansingh07 नाम के अकाउंट से शेयर करता है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखता है, 'किसी को इनका इंस्टा आईडी पता है क्या?' देखें वीडियो-

हालांकि, जैसे ही यात्री ने इस वीडियो को शेयर किया, वैसे ही उसकी मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों ने यात्री को चुपके से वीडियो बनाने को लेकर फटकार लगानी शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि बिना एयरहोस्टेस की सहमति के कैसे उसने वीडियो रिकॉर्डिंग की और इंटरनेट पर वीडियो शेयर किया। लोगों ने इसे खौफनाक करार दिया। कई लोगों ने तो पुलिस से शिकायत कर तुरंत ही यात्री को गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद यात्री ने वीडियो का राज खोला। यात्री ने बताया कि वीडियो में जो महिला दिख रही है, वह लंबे समय से उसकी गर्लफ्रेंड है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article