Desi Jugaad Ka Video: इस दुनिया में क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है। अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। आज कल इस क्रिएटिविटी को लोग जुगाड़ (Jugaad Video) कहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको जुगाड़ (Jugaad Viral Video) के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वीडियो (Viral Video) में एक शख्स की कारीगरी देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे और तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
क्या जुगाड़ है भाई? (Photo Credit- Instagram)
आज तक आपने जुगाड़ के कई वीडियो (Trending Video) देखे होंगे। हो सकता है आप में से कुछ लोगों ने जुगाड़ (Funny Jugaad Video) से कई सारी चीजें भी बनाई होगी। लेकिन, एक शख्स ने देसी जुगाड़ से ऐसी चीज बना दी, जिसे देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल करके शख्स ने बाइक को ऐसी गाड़ी बना दी, जिसमें एक साथ कई लोग बैठे थे। इस जुगाड़ वाली बाइक में SUV से भी ज्यादा लोग बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, शख्स बड़े आराम से बाइक को चलाते हुए सबको लेकर जा रहा है। तो पहले इस जुगाड़ को आप देख लें...
क्या धांसू जुगाड़ है भाई...
जुगाड़ वीडियो (Desi Jugaad Video) देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह जुगाड़ वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'a.s.arvind' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस जुगाड़ को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस 'टेक्नोलॉजी' पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये इंडिया है यहां कारीगरों की कमी नहीं है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये चीज इंडिया से बाहर ना जाए'। एक ने लिखा, 'इस कारीगर को एक करोड़ रुपए दिया जाए'।
