Desi Jugaad Video: गर्मी से बचने की शानदार निंजा टेक्निक, अपनी पीठ पर पंखा लादकर घूमता दिखा शख्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 16, 2024, 11:58 AM IST

Desi Jugaad Video: आप देख सकते हैं कि शख्स किचन में काम कर रहा है। इस दौरान उसने अपनी पीठ पर टेबल फैन बांधा हुआ है। शख्स बहुत ही मजेदार तरीके से अपनी पीठ पर टेबल फैन बांधा नजर आता है।

Desi Jugaad Video: पूरे भारत में इन दिनों गर्मियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करने लगे हैं। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या किचन में काम करने के दौरान होती है। ज्यादातर घरों में किचन में फैन लगा नहीं होता। इस दौरान खाना बनाने में गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ता है। इससे बचने के लिए एक शख्स ने शानदार निंजा टेक्निक निकाली है। सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है।

End of Feed