Desi Jugaad video: इलेक्ट्रीशियन के देसी दिमाग का कमाल, फैन रेगुलेटर से लाइट कंट्रोल करने का कर दिया जुगाड़

जुगाड़ से क्या कुछ नहीं हो सकता और इस काम को भारतीयों से बेहतर भला और कौन कर सकता है? हाल में एक ऐसे ही जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक इलेक्ट्रीशियन के देसी दमाग का जुगाड़ लोगों को हैरानी में डाल दे रहा है। इस जुगाड़ वाले वीडियो को देख यकीनन आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Desi Jugaad Video Electrician Devises a Clever Hack to Control Lights Using a Fan Regulator

इलेक्ट्रिशियन ने जुगाड़ कर पंखे के रेगुलेटर से लाइक को कंट्रोल करने का बना दिया सिस्टम (X/@ChadBhishm)

ये भी पढ़ें:

इलेक्ट्रीशियन ने फैन के रेगुलेटर को ट्यूबलाइट से कर दिया कनेक्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक इलेक्ट्रीशियन ने फैन के रेगुलेटर को ट्यूबलाइट से कनेक्ट कर दिया है। वैसे आमतौर पर लोग पंखे के रेगुलेटर का इस्तेमाल पंखे की स्पीड कम-ज्यादा करने के लिए करते हैं लेकिन इस इलेक्ट्रिशियन ने अपने खुराफाती दिमाग का इस्तेमाल कर इस रेगुलेटर को लाइट की ब्राइटनेस को कंट्रोल करने का औजार बना दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पंखे के रेगुलेटर को घुमा रही है, जिससे ट्यूबलाइट की रोशनी कम-ज्यादा हो रही है।

End of Feed