Jugaad Video: गर्मी से बचने के लिए शख्स का बेहद अनोखा जुगाड़, आइडिया को देंगे 21 तोपों की सलामी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 7, 2023, 11:34 AM IST

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए। कुछ लोग तो इस जुगाड़ पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स का धांसू देसी जुगाड़
  • धूप से बचने के लिए अनोखा जुगाड़
  • वीडियो देखकर लगाएंगे ठहाके

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ जुगाड़ (Desi Jugaad Video) तो इतने धांसू होते हैं, जिन्हें बड़े-बड़े दिग्गज सलाम करते हैं और जमकर तारीफ करते हैं। जबकि, कुछ जुगाड़ (Funny Jugaad Video) ने तो कईयों की किस्मत तक बदल दी। वहीं, कुछ जुगाड़ (Trending jugaad Video) देखकर लोग जमकर ठहाके भी लगाते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएं। आलम ये है कि जुगाड़ के इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग जुगाड़ पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Desi Jugaad Video

शख्स का अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आज तक आपने जुगाड़ के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ ने तो जुगाड़ का इस्तेमाल करके एक से एक मजेदार चीजें भी बनाई होगी। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको ऐसा जुगाड़ देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं तपती गर्मी में दो लोग फसल में पानी डाल रहे हैं। दोनों लोग गधे पर आराम से बैठे हैं। लेकिन, खुद को गर्मी और धूप से बचाने के लिए शख्स ने अनोखा जुगाड़ भिड़ाया है। एक शख्स सिर पर सीट रखे हुए है और उसमें पंखा भी लगा है। जबकि, दूसरा शख्स उस पंखे को चला रहा है और खेत में पानी भी डाल रहा है। जिस जुगाड़ से दोनों धूप से खुद को बचा रहे हैं, उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। तो आप इस मजेदार जुगाड़ का आनंद उठाएं।

End of Feed