Desi Jugaad: कभी देखा है पुराने चप्पल का ऐसा जुगाड़, देखकर छूट जाएंगे हंसी के फव्वारे

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में महिला ने चप्पल की मदद से पत्थर तोड़ने की अनोखी तकनीक का उपयोग किया। उसने चप्पल को काटकर हाथ में पकड़कर हथौड़े से पत्थर को तोड़ा, जिससे यूजर्स उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ी महिला ने लगाया गजब का देसी जुगाड़
  • पत्थर तोड़ने के लिए लगाया निंजा टेक्निक
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है, जब इंटरनेट पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो गई है। इस वीडियो में एक महिला को चप्पल का उपयोग करते हुए एक बड़े पत्थर को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। यह न केवल उसकी बुद्धिमत्ता को दर्शाता है, बल्कि हमारे समाज में महिलाओं की शक्ति और उनकी मेहनत को भी उजागर करता है। इस वीडियो में महिला ने एक पुरानी चप्पल को इस तरह से अपने हाथ में पहना है कि वह हथौड़े से मारते समय अपने हाथ को सुरक्षित रख सके।

Desi Jugaad Viral Video

पत्थर तोड़ने की निंजा टेक्निक (Instagram)

End of Feed