Desi Jugaad Ka Video: जुगाड़ की बात आती है तब भारतीयों का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। जुगाड़ के मामले में सचमुच भारत का कोई तोड़ नहीं है। यहां लोग बड़ी से बड़ी मुश्किल का आसान जुगाड़ खोज निकालते हैं। अभी एक ऐसे ही शख्स से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। शख्स ने देसी जुगाड़ से कुछ ऐसा बना दिया जिसे देखकर इंजीनियर भी माथा पकड़ लेंगे। दरअसल शख्स ने कूलर में ही डीजे फिट कर दिया। शख्स के दिमाग में उपजा ये ऐसा जुगाड़ है जिसका वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।
देसी जुगाड़ का ये वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)
भारतीय ने बनाया गजब का देसी जुगाड़
वायरल वीडियो एक घर के आंगन से जुड़ा मालूम होता है। इसमें गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर लगाया गया है। कूलर ठंडी हवा दे रहा है। मगर ध्यान बैकग्राउंड में सुनाई दे रहे तेज संगीत की तरफ भी जाता है। दरअसल शख्स ने देसी जुगाड़ से उसी कूलर में डीजे फिट कर दिया। मजेदार है कि लाइट नहीं होने पर कूलर तो बंद होता है मगर डीजे की आवाज कम नहीं होती। शख्स ने इसके लिए कूलर में गजब का सिस्टम फिट किया है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर इंजीनियर भी सममुच अपना माथा पकड़कर बैठ जाएंगे।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
मालूम हो कि देसी जुगाड़ का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
