Viral Video: LPG संकट के बीच सोशल मीडिया पर छाया ये देसी चूल्हा, ना बिजली, ना धुआं और ना ही फूंकने की झंझट

Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ वाले चूल्हे का एक वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। कई लोग तो इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video: देश में इन दिनों LPG को लेकर किस तरह का माहौल बना हुआ है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई जगहों पर तो गैसे के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। जबकि, कुछ जगहों पर होटल-रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर हैं। इस मामले पर एक तरफ जहां लोग हैरानी जता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। इतना ही नहीं गैस के बदल लोग तरह-तरह के जुगाड़ वाले चूल्हे के वीडियो (Jugaad Video) शेयर कर रहे हैं। कुछ चूल्हे तो ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। इसी कड़ी में एक चूल्हे का एक और वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा।

viral video

जुगाड़ वाला देसी चूल्हा (तस्वीर साभार- @HasnaZaruriHai

आप सबने आज तक कई तरह के चूल्हे देखे होंगे। पुराने समय में मिट्टी के चूल्हे बनाए जाते हैं, जिनपर लकड़ी का इस्तेमाल करके लोग खाना बनाते थे। आज भी ग्रामीण इलाकों में आपको कुछ अलग तरह के चूल्हे देखने को मिल सकते हैं। लेकिन, बदलते समय के साथ-साथ चूल्हे का इस्तेमाल काफी कम हो गया है। एक बार फिर लोगों के सामने एक अपग्रेड चूल्हे का वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं इस लोहे को चूल्हे को काफी अनोखे स्टाइल में तैयार किया गया है। जिसमें ना तो बिजली का झंझट है, ना ही धुआं और ना ही फूंकना पड़ता है। देखें वीडियो...

End of Feed