हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए दीदी ने लगाया जुगाड़, फिर हुआ कुछ ऐसा यूजर्स बोले - अब क्या करना जब चिड़िया चुग गई खेत

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला नजर आएगी, जो अपने बालों को सीधा करने के लिए देसी जुगाड़ लगाती है। लेकिन ऐसा करना उसको भारी पड़ जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए देसी जुगाड़
  • बाल सीधा करने के लिए जुगाड़ लगाना पड़ा भारी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hair Straightening Desi Jugaad: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोग जुगाड़ लगाकर अपना काम निकालते हैं। हाल-फिलहाल में हम आपके लिए एक ऐसा ही वायरल वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग ही हिल जाएगा। इस वीडियो में एक महिला अपने बाल को सीधा करने के लिए यानी हेयर स्ट्रेटनिंग करने के लिए निंजा टेक्निक का इस्तेमाल कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही ये महिला हेयर स्ट्रेटनिंग करने के लिए जुगाड़ का सहारा लेती है। लेकिन उसका ये जुगाड़ उसी पर उल्टा पड़ जाता है। दरअसल, महिला अपने बालों को सीधा करने के लिए गैस पर चिमटा लाल करती है और फिर उससे बालों को सीधा करने लगती है। लेकिन अधिक गर्म होने के चलते उसके टूट जाते हैं। इस पर लोगों का कहना है कि ऐसे उल्टे-सीधे काम नहीं करना चाहिए।

End of Feed