वायरल न्यूज़

पाकिस्तान ने लॉन्च कर दी अपनी 'टेस्ला', डिजाइन देख खुद एलन मस्क भी हिल जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 27, 2025, 07:55 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि पाकिस्तान में एलन मस्क की टेस्ला जैसी कार नजर आई है। पाकिस्तान की ये कार ना सिर्फ सड़कों पर फर्राटा भरती है बल्कि इसने लोगों को भी चौंका दिया है।

Image

पाकिस्तान में नजर आई टेस्ला जैसी कार। (Photo/x.com)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हैरानी के साथ हंसी भी बहुत आती है। यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो पाकिस्तान का होने का दावा किया गया है। इसमें एक शख्स ऐसी कार ड्राइव करता हुआ नजर आता है जो एलन मस्क की टेस्ला से जैसी ही नजर आती है। सचमुच यकीन करना मुश्किल होता है कि कोई पाकिस्तानी टेस्ला की तरह भी कार को डिजाइन कर इसे लॉन्च कर सकता है

पाकिस्तान में दिखी टेस्ला

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक कार पाकिस्तान की सड़कों पर फर्राटा भरते हुए नजर आती है। कार देखने में बिल्कुल नई तकनीक वाली टेस्ला जैसी ही नजर आती है। वीडियो में देखेंगे कि कार की फ्रंट सीट पर बैठा शख्स इसे बड़े आराम से ड्राइव कर रहा है। इधर कार जैसे ही सड़क पर एक जगह रुकती है उसे देखने वालों की भीड़ जुट जाती है। लोगों को देखकर हैरानी होती है कि पाकिस्तान में इतनी एडवांस कार कहां से आ गई। कार का डिजाइल सचमुच ऐसा लगता है जिसे देख मानो एलन मस्क भी चौंक जाएंगे।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

टेस्ला जैसी नजर आ रही कार को देख तुरंत लोग इसे अपने कैमरे में कैद करने में जुट गए। इधर पाकिस्तानी टेस्ला से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे टेस्ला की जगह तस्ला बताया है। एक यूजर ने इसका नाम करते हुए टेस्ला खैबर ट्रक कर दिया। मालूम वायरल वीडियो एक्स पर @FrontalForce नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article