VIDEO: किचन में लगी आग, महिला घबराई तो डिलीवरी बॉय ने अपनी सूझबूझ से टाल दी बड़ी मुसीबत

एक महिला के घर की रसोई में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे डिलीवरी बॉय ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की। घटना का CCTV वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक घर के किचन में अचानक आग लग जाती है। ऐसे में घर पर मौजूद महिला घबरा जाती है। मगर गनीमत रही कि उस वक्त महिला के यहां घर पर एक डिलिवरी बॉय भी मौजूद था, जिसमें घटना के तुरंत बाद मामले को अपनी सूझबूझ से संभाल लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @rameshofficial0 नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

delivery boy puts out kitchen fire viral video

डिलीवरी बॉय की बहादुरी से टल गई अनहोनी (X/@rameshofficial0)

किचन में अचानक भड़क उठीं आग की लपटें

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर कैप्शन में घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर के घर की रसोई में अचानक आग लग गई। इस दौरान वहां पहुंचे एक डिलीवरी बॉय ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से आग बुझाने में मदद की और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इस घटना से जुड़ा CCTV फुटेज डॉक्टर शिवांगी जोशी ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला घर के दरवाजे के पास खड़ी होकर डिलिवरी बॉय से बात कर रही है। तभी रसोई में अचानक आग लग जाती है। आग देखकर डॉक्टर घबरा जाती हैं। इसी बीच वहां एक डिलीवरी बॉय पहुंचता है। वह शायद अपना काम पूरा करने आया था, लेकिन हालात देखकर उसने जो किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

End of Feed