Delhi Mahindra Showroom Accident: दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित महिंद्रा शो-रूम में एक नए थार की खरीद के मौके पर पूजा का एक साधारण कार्य अचानक हादसे में बदल गया। बताया जा रहा है कि महिला ने गाड़ी के टायर के नीचे नींबू कुचलने की कोशिश की।
दिल्ली महिंद्रा शोरूम दुर्घटना (फोटो: Twitter - @AshwiniSahaya)
लेकिन एक्सीलेरेटर अचानक तेज दब जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, शीशे तोड़ते हुए और शो-रूम की पहली मंजिल की दीवार को तोड़ते हुए सीधे सड़क पर जा गिरी। इस दुर्घटना में महिला घायल हो गई। इस घटना का वीडियो एक ट्विटर यूजर द्वारा साझा किया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
