सीट से उठी और महिला ने तुरंत कर दी मारपीट, वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो का नया VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 19, 2025, 09:51 AM IST

Delhi Metro Women Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि सीट पर बैठी महिला यात्री की किसी बात पर बहस हो गई। वो तुरंत अपनी जगह से उठी और पास खड़ी महिला से मारपीट शुरू कर दी।

Delhi Metro Women Fight Video: यात्रियों को समय पर अपने स्थान पर पहुंचाने के मामले में दिल्ली मेट्रो का जवाब नहीं है। मगर दिल्ली मेट्रो अन्य कारणों की वजह से अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। इसमें यात्रा के दौरान यात्री ऐसा कुछ करते हैं कि सवाल उठने लगते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी भी आती है और दुख भी बेहद आता है। वायरल हुआ नया वीडियो मेट्रो कोच में यात्रा कर रही एक महिला से जुड़ा है जो अचानक अपनी सीट से उठी और दूसरी महिला यात्री के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मेट्रो कोच में फिर हुई मारपीट

वीडियो शुरुआत से देखने पर मालूम होता है कि मेट्रो कोच यात्रियों से खचाखच भरा है। ठीक से खड़े होने तक की जगह नहीं है। मगर इसी बीच नजर एक ऐसी महिला पर पड़ती है जो किसी से बहस कर रही है। सीट पर बैठी महिला अचानक अपनी जगह से उठी और गुस्से से लाल पड़ गई। महिला ने तुरंत एक अन्य महिला यात्री के बाल पकड़े और मारपीट शुरू कर दी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखेंगे।

End of Feed